LEGO Super Mario क्लासिक Nintendo के लोकप्रिय सांस्कृतिक नायक सुपर मारियो पर आधारित खिलौनों की नयी धारा का एक आधिकारिक सहायक ऐप है। अब आप इसकी मदद से साप्ताहिक चुनौतियों में भाग ले सकते हैं, अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को शेष समुदाय के साथ साझा कर सकते हैं, और व्यावहारिक तौर पर किसी भी LEGO सेट को कैसे एक साथ जोड़ने के लिए विस्तृत निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
इस LEGO Super Mario से सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने के लिए आपको कम से कम एक बेसिक सेट की जरूरत होगी। वैसे, यदि आपके पास वह भी नहीं है तो भी इसमें कुछ ऐसी मजेदार विशिष्टताएँ हैं जो आपको अपने Android से ही LEGO Super Mario की दुनिया में विचरण करने का अवसर देंगी।
इस ऐप के इंटरफेस के भीतर ही निर्देशों से युक्त दर्जनों ऐसे वीडियो हैं, जो ये दर्शाते हैं कि कलेक्शन के प्रत्येक सेट को एक साथ कैसे जोड़ना है। यह उन साप्ताहिक चुनौतियों से संबंधित सूचनाओं का एक केन्द्र भी है, जिसमें आप समुदाय के साथ भाग ले सकते हैं। जहाँ तक LEGO समुदाय की बात है, आप अपनी सारी तस्वीरों को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ साझा कर सकते हैं और साथ ही अन्य उपयोगकर्ताओं की तस्वीरों एवं पोस्ट को देख भी सकते हैं और उनकी रेटिंग भी कर सकते हैं।
LEGO Super Mario ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए एक अनिवार्य ऐप है, जिसके पास कम से कम एक LEGO सेट हो। यदि किसी व्यक्ति के पास यह नहीं है तो भी यह उस व्यक्ति के लिए एक अनूठा और मनोरंजक ऐप साबित हो सकता है, जिसकी मदद से आप बड़ी संख्या में अलग-अलग LEGO सेट के बारे में जान सकते हैं और जानकारी हासिल करने का आनंद ले सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 8.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
LEGO Super Mario के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी